Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पागल कुत्ते का आतंक, 4 साल के मासूम पर किया हमला, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Asian News
CG News
X

CG News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के चिल्हाटीखुर्द गांव में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। मवेशियों और राहगीरों पर हमला करने के बाद कुत्ते ने गांव में खेल रहे 4 साल के मासूम को भी अपना निशाना बना लिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

CG News : जानकारी के मुताबिक, कुत्ते ने बच्चे को करीब 17 जगहों पर काटा, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। इससे पहले भी कुत्ता कई लोगों और मवेशियों को घायल कर चुका था, जिससे ग्रामीण पहले से ही दहशत में थे। लगातार हो रहे हमलों और बच्चे की गंभीर हालत को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एकजुट होकर पागल कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

CG News : स्थानीय प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई है और घायल बच्चे का इलाज कराया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा और संक्रमित जानवरों के खतरे को उजागर करती है, जहां समय रहते कार्रवाई न होने पर ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019