Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

CG News
X

CG News : धमतरी। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की फांसी लगाने से मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मंगलवार शाम से लापता दोनों की लाश बुधवार सुबह खेत में आम के पेड़ से लटकी मिली।

CG News : जानकारी के अनुसार, मृतक युवती महुआबहार गांव की दसवीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग थी, जबकि युवक गेंदाभर्री गांव का 20 वर्षीय मानेस मरकाम था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और कल शाम से ही वे अपने-अपने घरों से लापता थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस खेत में आत्महत्या की गई, वह युवती के पिता का था।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, फांसी से शव को उतारा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले ने गांव में तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019