Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, परिवार के विरोध में उठाया दर्दनाक कदम

CG News
X

CG News : पखांजूर। छोटे बेठिया क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिवार उनके विवाह के पक्ष में नहीं था, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

CG News : मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात दोनों ने लारी में जहर पी लिया। मृतक युवक की पहचान ग्राम निडदे निवासी राकेश आंचला (25 वर्ष) और युवती की पहचान ग्राम टेकामेटा निवासी जगन्नती बड्डे (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार थे, जिसके कारण परिवार और गांव वाले इस रिश्ते और विवाह के पक्ष में नहीं थे।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की पूर्ण विवेचना जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019