Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : होटल-ढाबों में अवैध रूप से पिलाई जा रही थी शराब, 7 संचालक गिरफ्तार

CG News
X

CG News

CG News : दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने पाटन क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत होटल और ढाबों में अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए 7 संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार, इन ढाबों में महफिल सजाकर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी।

CG News : अभियान और कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि जिले में आपराधिक और अवैध गतिविधियों पर निगाह रखकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पाटन थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। जांच में यह पाया गया कि होटल-ढाबा संचालक अपने प्रतिष्ठानों में लोगों को अवैध रूप से शराब पिला रहे थे। इसके बाद संचालकों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

CG News : आरोपी संचालक

पुलिस ने जिन 7 संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की है, उनमें शामिल हैं:

  1. दिनेश मण्डेश, 34 वर्ष, वार्ड-09 पाटन
  2. रोहित कुमार पेण्डरिया, महामाया पारा, पाटन
  3. देवेन्द्र यादव, 21 वर्ष, इंदिरा नगर पाटन
  4. ईश्वरी पटेल, 42 वर्ष, महावीर चौक, पाटन
  5. करन पटेल, 26 वर्ष, महावीर चौक, पाटन
  6. मोहन साहू, 36 वर्ष, महादेव घाट, अमलेश्वर
  7. शेख जाहिद, 42 वर्ष, इंदिरा नगर पाटन

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019