Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : चरित्र शंका में क्रूरता की हदें पार, पत्नी का सिर मुंडवाया, मारपीट कर पिलाया पेशाब, वीडियो वायरल

CG News : चरित्र शंका में क्रूरता की हदें पार, पत्नी का सिर मुंडवाया, मारपीट कर पिलाया पेशाब, वीडियो वायरल
X

CG News: Limits of cruelty crossed over suspicions of infidelity; wife’s head shaved, beaten, and forced to drink urine; video goes viral.

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति पर अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत के अनुसार, पति ने चरित्र पर संदेह करते हुए पहले उसके बाल काटकर सिर मुंडवा दिया, फिर मारपीट की और अपमानित करने के लिए उसके साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

CG News : मामला जिले के पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों ने वर्ष 2006 में प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं। वायरल वीडियो में बच्चे भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।

CG News : पीड़िता, जो मूल रूप से करंजी क्षेत्र की रहने वाली है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पति पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई।

CG News : वहीं पति ने पत्नी के खिलाफ अपने स्तर पर कई आरोप लगाए हैं और दोनों पक्षों के दावों के बीच मामला उलझ गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान वायरल वीडियो, दोनों पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019