Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी से मचा बवाल, छत्तीसगढ़ में गरमाई राजनीति...

CG News: एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी से मचा बवाल, छत्तीसगढ़ में गरमाई राजनीति...
X

CG News: एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी से मचा बवाल, छत्तीसगढ़ में गरमाई राजनीति…

रायपुर। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी ने न सिर्फ मुंबई में हंगामा मचाया, बल्कि इसका असर अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी देखने को मिल रहा है। कामरा के एक वीडियो में शिंदे को "गद्दार" कहे जाने के बाद, मुंबई में शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए एक होटल में तोड़फोड़ कर दी। वहीं, छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कामरा का खुलकर समर्थन किया है, जिससे विवाद और गहरा गया है।

दीपक बैज ने रायपुर में बयान देते हुए कहा, “एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी और विचारधारा के साथ जो किया, उसके लिए उन्हें सम्मान नहीं, बल्कि सच का सामना करना चाहिए। गद्दार को गद्दार नहीं कहेंगे, तो क्या सम्मानित करेंगे? कुणाल कामरा ने वही कहा जो सच है।” उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, “अगर शिंदे को लगता है कि उन्हें किसी अवार्ड का हकदार माना जाना चाहिए, तो पहले उन्हें अपने कार्यों का हिसाब देना होगा।”

मुंबई से रायपुर तक गूंजा विवाद
कुणाल कामरा के वीडियो के सामने आने के बाद, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में स्थित उस होटल में जमकर तोड़फोड़ की, जहां यह वीडियो शूट किया गया था। इसके बाद कामरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई।

अब इस मुद्दे पर दीपक बैज के समर्थन ने इसे और गरमा दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, कांग्रेस इस विवाद के जरिए शिंदे और उनकी पार्टी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। ऐसे में कामरा के बयान को समर्थन देकर बैज ने सियासी पारा और चढ़ा दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019