Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बालको से युवक का अपहरण, जमीन रजिस्ट्री के लेनदेन से जुड़ा मामला

CG News: Kidnapping of a youth from Balco, case related to land registry transaction
X

CG News: Kidnapping of a youth from Balco, case related to land registry transaction

CG News : कोरबा। जिले में बीती रात एक सनसनीखेज अपहरण की घटना सामने आई, जहां बालको इलाके से एक युवक को कुछ लोगों ने जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब आधा दर्जन लोग एक चारपहिया वाहन में पहुंचे और युवक को घेरते हुए तेजी से मौके से फरार हो गए।

CG News : अपहृत युवक की पहचान विजय सिंधी के रूप में हुई है, जो पहले पुरानी बस्ती के भंडारी चौक में रहता था। बताया जा रहा है कि उसका नाम पहले से ही जमीन सौदों और पैसों के लेनदेन को लेकर विवादों में रहा है। आरोप है कि उसने कई लोगों से पैसे लिए थे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस सक्रिय हो गई और जांच के लिए पुरानी बस्ती पहुंची। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

CG News : कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामला जमीन रजिस्ट्री और पैसों के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने युवक से फोन पर संपर्क होने की बात भी कही है, जिससे केस में कई नए एंगल सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और अपहरण के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019