Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: धर्मांतरण मामले को लेकर मुख्यमंत्री साय से मिले केरल-ओडिशा के सांसद, बोले – छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था में विश्वास रखने वाला प्रदेश

CG News:
X

CG News:

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केरल और ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय स्थित महानदी भवन में मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर इस मुद्दे पर चिंता जताई और राज्य की स्थिति की जानकारी ली।

इस प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद बेनी बेहनन (चलाकुडी), के. फ्रांसिस जॉर्ज (कोट्टायम), एन.के. प्रेमचंद्रन (कोल्लम), सप्तगिरि उल्का (कोरापुट) और केरल विधानसभा की सदस्य रोजी एम. जॉन शामिल रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय राज्य है जहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग सौहार्दपूर्वक साथ रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और पूरी जांच प्रक्रिया न्यायिक दायरे में, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर रहा है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य की बेटियों और नागरिकों की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री की बातों पर संतोष व्यक्त किया और आशा जताई कि राज्य सरकार निष्पक्ष जांच के जरिए सही तथ्यों को उजागर करेगी और सभी समुदायों के बीच भाईचारे की भावना बनाए रखेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019