Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: सुरेश चंद्राकर की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- आरोपी को नहीं दे सकते राहत...

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड
X

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड के आरोपी सुरेश चंद्रकार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि पत्रकार हत्याकांड में संलिप्तता को देखते हुए सुरेश चंद्रकार को राहत नहीं दी जा सकती। इस मामले में 9 लोगों पर चार्जशीट दाखिल है।

बता दें कि पत्रकार मुकेश ने बीजापुर के सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता की खबरे दिखाई थी, जिसके बाद सुरेश चंद्रकार ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मुकेश को मौत के घाट उतार दिया था। मुकेश की हत्या के बाद उसकी लाश को सैप्टिक टैंक में छुपा दिया था। पत्रकार संगठनों के दबाव के बाद आरोपी सुरेश चंद्राकर सहित चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019