Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: तेलघानी विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने पदभार ग्रहण किया, CM साय ने कहा- साहू समाज तिलहन फसलों को बढ़ावा देगा

CG News: तेलघानी विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने पदभार ग्रहण किया, CM साय ने कहा- साहू समाज तिलहन फसलों को बढ़ावा देगा
X

CG News: तेलघानी विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने पदभार ग्रहण किया, CM साय ने कहा- साहू समाज तिलहन फसलों को बढ़ावा देगा

CG News: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित एक गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के नए अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू के पदभार ग्रहण और अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने साहू को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

CG News: मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और श्रमशीलता को सम्मानित करने का दिन है, जो लंबे समय से प्रदेश की आत्मा का हिस्सा रही है। उन्होंने जितेन्द्र साहू को एक शिक्षित और प्रगतिशील किसान बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में तेलघानी विकास बोर्ड नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

CG News: मुख्यमंत्री ने किसानों की जरूरतों पर भी बात की और कहा कि गर्मियों में जल और ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ जाती है, ऐसे में तिलहन फसलों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है, जो छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए लाभकारी होंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'लोकल फॉर वोकल' अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि तेलघानी विकास बोर्ड इस पहल में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

CG News: मुख्यमंत्री ने सरगुजा जिले के एक गांव का उदाहरण भी दिया, जहां किसान ऑर्गेनिक चावल और पारंपरिक तरीके से निकाले गए सरसों के तेल को ऊंची कीमतों पर बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचारों को पूरे राज्य में प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

CG News: उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने 'मोदी की गारंटी' के तहत कई वादों को पूरा किया है, जिनमें से 30 अप्रैल तक 'आवास सर्वेक्षण प्लस प्लस' अभियान के तहत आवासहीन व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेश के 1460 गांवों में 'अटल डिजिटल सुविधा केंद्र' की शुरुआत की गई है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचेगा।

CG News: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी साहू समाज के एक शिक्षित और प्रगतिशील किसान जितेन्द्र कुमार साहू को तेलघानी विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि उनके नेतृत्व में बोर्ड अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेगा। इस समारोह में विधायक सुनील सोनी, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, तेलघानी विकास बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019