CG News: दुर्ग में गंदा पानी-पीने से 2 वार्ड में फैला पीलिया, उतई नगर पंचायत में दूषित जल से फैली बीमारी, मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
CG News: दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले की नगर पंचायत उतई गंदा पानी पीने से पीलिया फैलने का मामला सामने आया है। बीते करीब एक महीने से इलाके में लगातार पीलिया के मरीज मिल रहे हैं, जिससे नगर पंचायत के के वार्ड क्रमांक 14 और 15 में हड़कंप मच गया है।
CG News: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नालियों में भरे गंदे पानी के कारण घरों और सार्वजनिक हैंडपंपों के जलस्रोत दूषित हो गए। इसके चलते बदबूदार पानी आने की शिकायतें मिल रही थीं। शुरुआत में कुछ परिवारों ने इसे घरेलू समस्या समझा, लेकिन धीरे-धीरे पूरे मोहल्ले में एक जैसे लक्षण दिखाई देने लगे।
CG News: स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। टीम ने करीब 20 मरीजों के घर जाकर स्थिति का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि अधिकांश परिवार बोरिंग या हैंडपंप के पानी का उपयोग कर रहे थे। एहतियातन वार्ड के एक हैंडपंप को बंद कर दिया गया है। सभी संदिग्ध जलस्रोतों के पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
CG News: वार्ड 14 में 12 मरीज, बोरिंग बंद
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वार्ड 14 में पहले 12 पीलिया मरीज सामने आए थे। जांच के बाद एक बोरिंग को संक्रमण का स्रोत मानते हुए तत्काल बंद कर दिया गया। वहीं वार्ड 15 में एक घर में रहने वाले 12 लोगों में से तीन लोग पीलिया से पीड़ित पाए गए हैं। आसपास के घरों के पानी के भी सैंपल लिए गए हैं, हालांकि अन्य मरीज नहीं मिले हैं।
CG News: बीएमओ डॉ. देवेंद्र बेलचंदन ने बताया कि प्रभावित घरों का निरीक्षण किया गया है। हाल ही में दो नए घरों में हल्के लक्षण पाए गए थे, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन टैबलेट और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया है। लोगों को केवल उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है। मितानिनों द्वारा घर-घर सर्वे कर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


