Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब जन गण मन और वंदेमातरम के साथ सरस्वती वंदना अनिवार्य, आदेश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब जन गण मन और वंदेमातरम के साथ सरस्वती वंदना अनिवार्य, आदेश जारी
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र से राज्य के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत तथा सरस्वती वंदना का नियमित आयोजन अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी विद्यालयों को निर्धारित व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

CG News: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा सांस्कृतिक चेतना के विकास के उद्देश्य से विद्यालयों में प्रतिदिन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालय प्रारंभ होने पर आयोजित प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र तथा महापुरुषों की जीवनी का वाचन कराया जाएगा।

इसके अलावा मध्याह्न भोजन के समय विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से भोजन मंत्र का पाठ किया जाएगा। वहीं विद्यालय की छुट्टी के समय राज्यगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का सामूहिक वाचन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।

CG News: नियमित संचालन से बढ़ेगी राष्ट्रीय चेतना

स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि इन गतिविधियों के नियमित संचालन से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास होगा। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019