Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी, कोटा के तत्कालीन SDM आनंदरूप तिवारी निलंबित, भूमि अधिग्रहण में अनियमितता का आरोप

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारत माला प्रोजेक्ट के तहत चल रही कार्रवाई तेज हो गई है। एक के बाद एक प्रोजेक्ट में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सरकार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब कोटा के तत्कालीन अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) आनंदरूप तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।

CG News: सरकारी सूत्रों के अनुसार, अरपा-भैंसझार भूमि अधिग्रहण मामले में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। जांच में पाया गया कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में कई नियमों का उल्लंघन हुआ और इससे राजस्व को नुकसान पहुंचा। इस मामले में तत्कालीन अधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद सरकार ने आनंदरूप तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

CG News: भारत माला परियोजना, जो देशभर में हाईवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, उसमें छत्तीसगढ़ में हो रही गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019