Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपियों से 5 लाख की संपत्ति जब्त

CG News
X

CG News : धमतरी। जिले में आईपीएल सट्टा रैकेट के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े ऑनलाइन नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कुरूद थाना क्षेत्र में बीएसएनएल ऑफिस के पास संचालित इस अवैध कारोबार पर दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपियों जीवन यादव और कौशल साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा लगाते पकड़े गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

CG News : पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान में यह सफलता मिली। आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन, एक आईफोन, 20,500 नगद और करीब 4 लाख कीमत की अर्टिका कार समेत कुल 5.05 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से ही जुआ और अन्य आपराधिक मामलों में लिप्त रहे हैं।

CG News : पुलिस ने दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019