Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : इंटरस्टेट क्रिकेट सट्टा नेटवर्क ध्वस्त, कोलकाता होटल में छत्तीसगढ़ पुलिस की रेड, 7 गिरफ्तार

CG News
X

CG News : रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने इंटरस्टेट ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता के एक होटल में छापा मारकर 5 नामी सटोरियों समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 25 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के सट्टा लेन-देन का खुलासा हुआ है।

CG News : ऐसे खुला नेटवर्क का राज-

एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, पिछले साल अप्रैल 2025 में कोतवाली और साइबर सेल टीम ने गांजा चौक पर एक आरोपी को क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा था। जांच आगे बढ़ी तो कई नाम सामने आए, जो फरार चल रहे थे। अदालत से स्थायी वारंट जारी होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच विश्वसनीय सूचना मिली कि फरार आरोपी कोलकाता से ऑनलाइन नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम को कोलकाता रवाना किया गया।

CG News : होटल में दबिश, बड़े सटोरिए गिरफ्तार-

पुलिस ने हावड़ा स्थित एक होटल में छापा मारकर धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी समेत दो अन्य व्यक्तियों अंकित सराफ और अजीत विश्वास को गिरफ्तार किया। कमरे से सट्टा संचालन से जुड़ी सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल लिंक और जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने की बात कबूल की। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और हिसाब-किताब की जांच में पिछले एक महीने में करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन सामने आए हैं।

CG News : पहले भी दर्ज हैं मामले-

मुख्य आरोपियों के खिलाफ पहले से जुआ एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से पूर्व में भी नगदी और मोबाइल जब्त किए थे। फरारी के बाद उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019