Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, बाप-बेटे समेत 6 गिरफ्तार, 20 लाख से अधिक का माल बरामद

CG News
X

CG News : गरियाबंद। जिले में सूने मकानों और दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल मास्टरमाइंड पिता-पुत्र समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 लाख रुपये के 96 मोबाइल फोन, करीब 8 लाख के सोने-चांदी के गहने, एक ब्रेज़ा कार और बाइक बरामद की है।

CG News : एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूरज बारीक (21) और उसका पिता भुवनेश्वर बारीक (39), ओडिशा के नवरंगपुर जिले के बारिगुड़ा के रहने वाले हैं। इनके साथ भूपेंद्र नेताम (20), लिंगराज नेताम (22), देवाशीष राउत रॉय (देवबंद निवासी) और प्रीत मिस्त्री (रायपुर निवासी) को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अमलीपदर और देवभोग थाना क्षेत्रों में कई अपराध दर्ज हैं।

CG News : मोबाइल चोरी ने खोला पूरा राज़-

14 अक्टूबर को गिरोह ने अमलीपदर के एक मोबाइल शॉप से 96 मोबाइल चोरी किए। इनमें से कुछ मोबाइल देवबंद के व्यापारी को बेच दिए गए। जब चोरी किए गए मोबाइलों में से तीन डिवाइस एक्टिव हुए, तो गरियाबंद साइबर सेल ने लोकेशन ट्रैक की और पुलिस ने देवभोग में आरोपियों के किराए के मकान पर छापा मारा। वहां से बाकी मोबाइल भी बरामद कर लिए गए।

CG News : ज्वेलरी चोरी का भी किया खुलासा-

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने देवभोग और उरमाल के दो ज्वेलरी शॉप्स व एक सरकारी कर्मचारी के मकान से हुई चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी का माल वे रायपुर में बेचते थे। पुलिस ने वहां दबिश देकर 2 किलो चांदी और सोने के गहने बरामद किए। एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि साइबर सेल, अमलीपदर और देवभोग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019