Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: नवा रायपुर में स्थित नवीन विधानसभा भवन के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण...

CG News: नवा रायपुर में स्थित नवीन विधानसभा भवन के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण...
X

CG News: नवा रायपुर में स्थित नवीन विधानसभा भवन के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण…

रायपुर : रायपुर के नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई विधायकों ने निरीक्षण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, रायपुर सांसद सुनील सोनी, दयालदास बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान भवन की संरचना, सुविधाओं और निर्माण प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने भवन के इंफ्रास्ट्रक्चर, कार्यालयों और बैठक व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि निर्माण कार्यों की समीक्षा के साथ विपक्ष के लिए बनाए गए कमरों को भी देखा गया है और जल्द ही उद्घाटन के लिए केंद्रीय नेतृत्व से समय मांगा जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह नया विधानसभा भवन लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप बनाया जा रहा है और इसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। इस भवन को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जो पूरे राज्य के गौरव का प्रतीक होगा।

नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 217.12 करोड़ की लागत से 20.78 हेक्टेयर भूमि पर बन रहे इस विधानसभा भवन के जून 2025 तक पूरा होने की संभावना है। यह भवन सौर ऊर्जा से संचालित होगा और 200 विधायकों की क्षमता के हिसाब से निर्मित किया जा रहा है। इसमें विधानसभा सचिवालय, तीन मीटिंग हॉल, कैंटीन, सेंट्रल हॉल, दर्शक दीर्घा, मीडिया लाउंज, सभागृह, आर्ट गैलरी, चिकित्सालय, बैंक और पोस्ट ऑफिस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, संसद भवन की तर्ज पर कैबिनेट मीटिंग हॉल भी बनाया जा रहा है। विधानसभा भवन को छत्तीसगढ़ की बस्तर आर्ट, जशपुर आर्ट और कंटेंपररी अर्बन आर्ट से सजाया जाएगा, जिससे यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बनेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019