Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खेल-खेल में चली गई मासूम की जान, मोबाइल बैटरी ब्लास्ट से 1 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

CG News: Innocent child lost his life while playing, 1 year old child died a painful death due to mobile battery blast.
X

CG News: Innocent child lost his life while playing, 1 year old child died a painful death due to mobile battery blast.

CG News : सरगुजा। जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खेलते समय मोबाइल की पुरानी बैटरी में हुए विस्फोट ने एक साल के मासूम की जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG News : जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह नेताम का एक वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह 31 मई की शाम अपने भाई-बहनों और अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों को कहीं से मोबाइल की एक पुरानी और खराब बैटरी मिल गई, जिसे वे खिलौने की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।

CG News : शाम करीब 5 बजे अचानक बैटरी में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। विस्फोट की सीधी चपेट में आने से आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया। उसके चेहरे, सीने, पेट और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। धमाके की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले गए।

CG News : प्रेमनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 1 जून की सुबह करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई।

CG News : घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019