Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: सरकार की पुनर्वास नीति का असर, 6 इनामी महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण...

Dev Verma
CG News: सरकार की पुनर्वास नीति का असर, 6 इनामी महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण...
X

CG News: सरकार की पुनर्वास नीति का असर, 6 इनामी महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण…

नारायणपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। माड़ डिवीजन की कुतुल/नेलनार एरिया कमेटी के तहत सक्रिय रूप से काम कर रही 6 लाख रुपये की इनामी 6 महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सफलता नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी और बीएसएफ के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली अब समाज की मुख्यधारा में लौटकर स्वतंत्र और सामान्य जीवन जीने की इच्छा रखती हैं।

CG News: नक्सलवाद छोड़ने की यह वजह
आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर में हो रहे विकास कार्यों और सुरक्षा बलों द्वारा स्थानीय लोगों के बीच बढ़ते विश्वास को प्रमुख कारण माना जा रहा है। "नियद नेल्लानार योजना" के व्यापक प्रचार-प्रसार, अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता ने इन नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया।

इस आत्मसमर्पण पर नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति का फायदा इन माओवादियों को मिलेगा। घर, नौकरी और पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

CG News: नक्सल मुक्त माड़ की ओर बढ़ते कदम
लगातार हो रहे आत्मसमर्पण से माड़ क्षेत्र में नक्सल मुक्त अभियान को मजबूती मिल रही है। प्रशासन का कहना है कि सरकार और सुरक्षा बल भटके हुए नक्सलियों को वापस लाने के प्रयास जारी रखेंगे। पुलिस अधीक्षक ने सभी नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि "अब समय आ गया है कि बाहरी विचारधारा से बाहर निकलें और अपने गांव, समाज और परिवार के साथ सुरक्षित जीवन बिताएं।"

यह आत्मसमर्पण नक्सली संगठनों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं प्रशासन और सुरक्षा बल इसे शांति और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019