CG News : अवैध पैंगोलिन तस्करी का खुलासा, स्कॉर्पियो छोड़कर तस्कर फरार, वन विभाग ने वन्यजीव को किया सुरक्षित

CG News : जगदलपुर। बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस और वन विभाग ने मिलकर बड़ा ऐक्शन लिया। दरभा थाना पुलिस ने तीरथगढ़ चौक पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देख तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
CG News : तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो में लगभग 10 किलोग्राम पैंगोलिन बरामद हुआ। पैंगोलिन संरक्षित और दुर्लभ वन्यजीवों की श्रेणी में आता है, जिसकी तस्करी वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत गंभीर अपराध मानी जाती है।
CG News : पुलिस ने बरामद पैंगोलिन को वन विभाग को सौंपते ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वन अमला वन्यजीव को सुरक्षित रखते हुए मामले की जांच में जुट गया है। वहीं, फरार तस्करों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।
CG News : इस कार्रवाई से क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण और अवैध तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संदेश गया। स्थानीय प्रशासन ने वन्यजीव सुरक्षा और अवैध तस्करी रोकने के लिए सतत निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


