Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, मशीनें और लाखों का माल जब्त, 13 मजदूर काम करते मिले

CG News: Illegal gutkha factory raided, machines and goods worth lakhs seized, 13 labourers found working
X

CG News: Illegal gutkha factory raided, machines and goods worth lakhs seized, 13 labourers found working

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध गुटखा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदिनी थाना क्षेत्र में चल रही एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा और निर्माण सामग्री जब्त की है।

CG News : छापे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 13 मजदूर काम करते हुए पाए गए, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से तैयार माल, पैकिंग मटेरियल और गुटखा बनाने की मशीनें भी बरामद की गईं।

CG News : कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार यह अवैध यूनिट लंबे समय से बिना अनुमति के संचालन कर रही थी और बड़े पैमाने पर गुटखा तैयार कर सप्लाई किया जा रहा था।

CG News : फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि पुलिस इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे मौजूद संचालकों और सप्लाई चेन की तलाश में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में कई बड़े लिंक सामने आने की संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019