Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : अवैध गुटके फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 लाख का सामान जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

CG News
X

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने एक अवैध पान मसाला (गुटका) मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। रुद्री इलाके में स्थित गोदाम और मकान में छापेमारी के दौरान पान मसाला बनाने की मशीन, कच्चा माल, तैयार पाउच, मोबाइल फोन और कुल 13,41,555 का सामान जब्त किया गया।

CG News : इस कार्रवाई को एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर किया गया, जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस ने ग्राम शकरवारा, थाना रुद्री स्थित गोदाम और मकान में दबिश देकर आरोपी प्रहलाद मूलवानी (49 वर्ष) निवासी सिहावा चौक, धमतरी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी बिना अनुमति के ‘आशिकी’ नामक पान मसाला का अवैध निर्माण और भंडारण कर रहा था।

CG News : आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/2025 धारा 318 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध व्यापार, मादक पदार्थ और जनस्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले उत्पादों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस कार्रवाई को इसी कड़ी में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019