Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: IAS विकासशील हो सकते हैं छत्तीसगढ़ के 12वें मुख्य सचिव, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अगले हफ्ते लौटेंगे रायपुर...

IAS Vikasheel Gupta
X

IAS Vikasheel Gupta

CG News: रायपुर। 94 बैच के आईएएस विकास शील का छत्तीसगढ़ का मुख्य सचिव बनाने की चर्चा है। एशियाई डेवेलपमेंट बैंक मनीला से वे रिलीव हो गए हैं। कल उनका फेयरवेल भी हो गया। उधर, उनकी आईएएस पत्नी निधि छिब्बर की जगह नीति आयोग में नई पोस्टिंग हो गई है। वे कल नीति आयोग से रिलीव हो जाएंगी। ये सब इतना आनन-फानन में हुआ कि छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी में बैठे घाघ लोग भी नहीं समझ पाए कि किधर से चकरी चली और अचानक सब कुछ तय भी हो गया।

CG News: सूत्र बताते हैं कि 12 सितंबर को डीओपीटी से उन्हें वापिस भेजने पत्र भेजा गया। वे वहां से रिलीव हुए और उनकी जगह नई नियुक्ति भी हो गई। विकास शील कल इंडिया लौट रहे हैं। दो-एक दिन में उनका डेपुटेशन खत्म कर छत्तीसगढ़ लौटने का आदेश भी जारी हो जाएगा। खबर है कि अगले हफ्ते वे रायपुर आ जाएंगे। संभावना है कि सप्ताहभर पहले उन्हें नए मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी हो जाए। सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती, इसलिए तुरंत आदेश निकाल दिया जाएगा। वहीं सीनियर आईएएस मनोज पिंगुआ, सुब्रत साहू के नामों की भी चर्चा मुख्य सचिव के लिए राजनीतिक गलियारों में चल रही है।

CG News: देहरादून के रहने वाले विकास शील गुप्ता को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में आने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला था। मगर नवंबर 2000 में राज्य के बंटवारे में उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिल गया। वे यहाँ कोरिया, बिलासपुर और रायपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। सचिव के तौर पर स्कूल शिक्षा, फूड, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

CG News: विकास शील की पत्नी निधि छिब्बर 94 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी हैं। दोनों ACS लेवल के अफसर हैं। 2016 में दोनों सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली चले गए। विकास शील को पिछले साल ADB में तीन साल के लिए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की पोस्टिंग मिली थी। उनका वहां अभी डेढ़ साल हुआ था। तब तक भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ का मुख्य सचिव बनाने के लिए लिए वापस बुला लिया।

CG News: IAS विकाशील छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के अफसर है। उनका पूरा नाम विकासशील गुप्ता है। वे उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग से बीई करने के बाद पोस्टग्रेजुएशन भी इलेक्ट्रिकल (एमई) किया है। विकासशील की पत्नी भी छत्तीसगढ़ कैडर की IAS हैं। छत्तीसगढ़ में कई अहम पदों पर काम कर चुके विकासशील 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जनवरी 2024 से एडीबी में कार्यकारी निदेशक के पद पर हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019