Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : प्रेमिका की बेरुखी से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान, 8 साल से था प्रेम संबंध

CG News
X

CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एकतरफा दर्द और टूटे रिश्ते ने एक युवक की जान ले ली। परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल निवासी 24 वर्षीय हिमांशु मौर्य ने प्रेमिका द्वारा बातचीत बंद किए जाने से आहत होकर जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

CG News : जानकारी के अनुसार, युवक ने जहर खाने के बाद सीधे अपनी प्रेमिका के सेंटर पहुंचकर नाराजगी जताई और उसे अपने जहर खाने की जानकारी भी दी। हालांकि कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। युवती के पिता की सूचना पर पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CG News : बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 8 साल से प्रेम संबंध था और परिवार भी इस रिश्ते से परिचित थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बातचीत बंद होने के कारण युवक मानसिक तनाव में था। घटना के दिन वह बिना खाना खाए घर से निकला और रास्ते में जहर खरीदकर सेवन कर लिया। मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और घर में मां व छोटा भाई है, जिन पर इस घटना के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019