Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारी जिंदा जला, पुलिस जांच में जुटी...

CG News
X

CG News

CG News : रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कोटेश्वर के पास स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें फैक्ट्री में अकेले काम कर रहे एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान धमतरी जिले के मगरलोड निवासी त्रिलोचन ध्रुव के रूप में हुई है।

CG News : जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त त्रिलोचन ध्रुव फैक्ट्री में अकेले थे और अपने कार्य में व्यस्त थे। तभी अचानक फैक्ट्री में आग भड़क उठी, जिसने पलभर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि त्रिलोचन को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिल पाया और वह अंदर ही फंसे रह गए।

CG News : स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे की खबर मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और जले हुए शव के अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री को कारण माना जा रहा है।

CG News : इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोग फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019