Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, काले धुएं से दहला पूरा इलाका

Asian News
CG News: Huge fire breaks out in pipe warehouse, entire area engulfed in black smoke
X

CG News: Huge fire breaks out in pipe warehouse, entire area engulfed in black smoke

CG News : बलौदाबाजार। जिले में बुधवार को अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाटापारा शहर के मंडी रोड स्थित एक पाइप गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में घना काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CG News : बताया जा रहा है कि यह गोदाम अनिल साहू का है, जहां प्लास्टिक पाइप और बोरवेल से जुड़ा सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ था। आग लगते ही प्लास्टिक सामग्री ने लपटों को और भड़का दिया, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। धुएं का गुबार इतना घना था कि दूर से ही आग की भयावहता साफ नजर आ रही थी।

CG News : सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने की प्रक्रिया जारी है, हालांकि नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो पाया है।

CG News : फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की जताई जा रही है, लेकिन असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019