Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : हुक्का बार पर छापा, होटल शिवा इन की छत पर चल रहा था हुक्का, मैनेजर गिरफ्तार

CG News
X

CG News : बिलासपुर। बिलासपुर में प्रतिबंध के बावजूद अवैध हुक्का बार चलाने का मामला सामने आया है। रायपुर रोड स्थित होटल शिवा इन में रविवार रात पुलिस ने छापेमारी कर हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान होटल की छत पर युवाओं को हुक्का पिलाया जा रहा था।

CG News : सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां कई युवक-युवतियां हुक्का पीते हुए मिले। पुलिस ने मौके से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, एक कोल हीटर, तंबाकू युक्त फ्लेवर के डिब्बे और 5 हजार रुपये नकद समेत करीब 55 हजार रुपये का सामान जब्त किया।

CG News : मामले में होटल के मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता (39) को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से हुक्का बार संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019