Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नक्सलियों के शांति वार्ता पत्र पर गृह मंत्री विजय शर्मा का कड़ा रुख, हिंसा छोड़ने की शर्त रखी...

Dev Verma
CG News
X

CG News

रायपुर : CG News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा शांति वार्ता के लिए सरकार को एक और पत्र लिखे जाने के बाद राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। नक्सलियों ने अपने पत्र में शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल की मांग की, लेकिन गृह मंत्री ने इसे सिरे से नकारते हुए नक्सलियों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

CG News : नक्सलियों के दावों पर सवाल
गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के इरादों पर संदेह जताया और उनके दावों को चुनौती दी। उन्होंने कहा, "नक्सली दावा करते हैं कि वे स्कूल और अस्पतालों का विरोध नहीं करते, तो फिर प्रभावित गांवों में आज तक टेलीविजन, खेती और सिंचाई की सुविधाएं क्यों नहीं पहुंचीं?" शर्मा ने नक्सलियों की शांति वार्ता की अपील को खोखला करार देते हुए कहा कि उनकी ओर से कोई ठोस कदम नहीं दिख रहा।

CG News : बंदूक का जवाब बंदूक से ही मिलेगा
शर्मा ने कहा, "नक्सलियों ने किसी समिति का जिक्र किया, लेकिन यह समिति कौन सी है? हमारी सरकार ने ऐसी कोई समिति बनाई ही नहीं।" गृह मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। "जो भी बात करना चाहता है, वह मुझसे संपर्क करे। मैं पूरी सुरक्षा दूंगा। लेकिन यह भी सच है कि हिंसा का जवाब बातचीत से नहीं, बल्कि सख्ती से दिया जाएगा।"

CG News : सरकार की दोहरी रणनीति
गृह मंत्री ने नक्सलियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई और कहा कि सरकार शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि हिंसा का रास्ता अपनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। यह बयान राज्य सरकार के उस संकल्प को रेखांकित करता है, जिसमें नक्सल समस्या का हल निकालने के लिए शांति और सख्ती दोनों का सहारा लिया जा रहा है। शर्मा का यह कड़ा रुख नक्सलियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि शांति वार्ता की राह हिंसा छोड़ने से ही शुरू होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019