Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा फाइनल, इस दिन बस्तर पण्डुम समापन समारोह में होंगे शामिल, नक्सल मुद्दे को लेकर करेंगे बैठक

CG News
X

CG News

रायपुर। CG News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। 4 और 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अमित शाह चार अप्रैल को देर शाम रायपुर पहुंचेंगे। 5 तारीख को बस्तर के लिए रवाना होंगे।

दंतेवाड़ा में बस्तर पण्डुम समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद नक्सल मुद्दे को लेकर जिम्मेदारों के साथ बैठक करेंगे। गृहमंत्री शाह 5 अप्रैल को दंतेवाड़ा जाएंगे। वहां पर वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे। बस्तर की पारंपरिक संस्कृति से रूबरू होंगे।

CG News: नक्सल मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

इसके बाद वे दंतेवाड़ा में नक्सल समस्या पर राज्य के उच्च अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वे नक्सल उन्मूलन के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। अमित शाह का यह दौरा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय को मजबूत करेगा। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019