Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: नक्सलवाद को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की बैठक जारी, विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद

Asian News
CG News: नक्सलवाद को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की बैठक जारी, विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद
X

रायपुर। CG News:बस्तर ओलंपिक के सामपन समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को एंटी नक्सल अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं।

CG News: रायपुर में नक्सलवाद को लेकर बड़ी बैठक में नक्सल खात्मे की फाइनल रणनीति तैयार होगी। बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह मंत्रालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। बैठक के बाद अमित शाह जगदलपुर जाएंगे, जहां वे बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे।

CG News: दोपहर 1.30 होंगे जगदलपुर रवाना

गृहमंत्री दोपहर 1.30 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.45 बजे वे जगदलपुर पहुंचेंगे। शाह दोपहर 2.45 से 4.45 बजे तक बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

CG News: नो फ्लाइंग जोन होगा शहर

शाह के जगदलपुर दौरे के दौरान पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी होगी। दौरे में किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन, अनमैन्ड एरियल व्हीकल और उड़ने वाले किसी भी उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019