Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : निलंबन के बाद टूट गया होमगार्ड जवान, बैरक के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव, विभाग में मचा हड़कंप

CG News: Home Guard jawan breaks down after suspension, body found hanging in barracks bathroom, causing panic in the department
X

CG News: Home Guard jawan breaks down after suspension, body found hanging in barracks bathroom, causing panic in the department

CG News : कवर्धा। जिले में होमगार्ड विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। छिरहा स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर एक निलंबित जवान का शव बैरक के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे परिसर में सनसनी फैल गई।

CG News : मृतक की पहचान नगर सैनिक क्रमांक 222 विनोद मेरावी के रूप में हुई है, जो जंगल रेंगाखार का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह होमगार्ड कार्यालय परिसर स्थित बैरक में ही रह रहा था। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कुछ जवान शौचालय की ओर गए थे। इसी दौरान बाथरूम के अंदर विनोद का शव फंदे से लटका दिखाई दिया।

CG News : यह दृश्य देखकर जवानों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विनोद मेरावी लंबे समय से नशे का आदी था और अक्सर ड्यूटी से गैरहाजिर रहता था। विभागीय लापरवाही और अनुपस्थिति के चलते उसे कुछ दिन पहले ही निलंबित किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह मानसिक तनाव में था।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019