Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तेज रफ्तार ट्रक की मालगाड़ी से टक्कर, कोयला लदा डिब्बा पलटा, परिवहन ठप...

CG News
X

CG News

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दीपका एसईसीएल साइडिंग के 3 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने कोयले से लदी मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद मालगाड़ी का गार्ड ब्रेक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस भयानक टक्कर में ट्रक चालक बुरी तरह घायल हो गया और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

CG News : बता दें कि यह हादसा ओपन रेलवे फाटक के कारण हुआ, जहां सुरक्षा मानकों की कमी साफ तौर पर देखी जा सकती है। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा रेलवे प्रबंधन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे की रेस्क्यू एंड डिसास्टर (आरडी) टीम ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन ट्रैक को फिर से चालू करने में कई घंटे लग सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019