Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री घायल, ड्राइवर फरार...

CG News : तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री घायल, ड्राइवर फरार...
X

CG News : तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री घायल, ड्राइवर फरार…

जशपुर। CG News : बगीचा-कुसमी मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां शमीम ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस (क्रमांक सीजी 14 जी 0136) अनियंत्रित होकर महनई गांव के पास पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था, जिसके चलते यह दुर्घटना घटी। हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए।

CG News : 50 यात्रियों से भरी थी बस
बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बस काफी पुरानी थी और खराब स्थिति में होने के बावजूद इसे लगातार सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था।

CG News : पुरानी बस बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर मोबाइल फोन पर व्यस्त था और इसी लापरवाही की वजह से बस बेकाबू होकर पलट गई। वहीं, बस की जर्जर स्थिति ने इस हादसे को और भयावह बना दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। प्रशासन अब इस हादसे के पीछे की लापरवाही को लेकर सख्त कार्रवाई के संकेत दे रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019