Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: यस बैंक में 13 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी जांच रिपोर्ट

Asian News
CG News:
X

बलौदाबाजार के स्कूल में कुत्ते का जूठा भोजन परोसने पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, 84 बच्चों को दें 25-25 हजार मुआवजा,शिक्षा सचिव से मांगा शपथ पत्र

CG News: बिलासपुर: भिलाई स्थित यस बैंक की शाखा में एक ही दिन में 13 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने जांच के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, जिस पर कोर्ट ने जांच की वर्तमान स्थिति की जानकारी देने का निर्देश दिया।

CG News: मामले का खुलासा:
यह मामला तब प्रकाश में आया जब एक खाताधारक के खाते में अज्ञात स्रोत से अचानक भारी राशि जमा हुई। प्रभुनाथ मिश्रा नामक व्यक्ति ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें दावा किया गया कि भिलाई के यस बैंक में एक ही दिन में 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि कई खातों में हस्तांतरित की गई, जिनका स्रोत और उद्देश्य संदिग्ध है।

CG News: हाईकोर्ट में सुनवाई:
सोमवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ में इस याचिका पर सुनवाई हुई। राज्य के महाधिवक्ता ने कोर्ट को सूचित किया कि संदिग्ध खातों की पहचान कर ली गई है और जांच जारी है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक यह स्पष्ट करें कि अब तक की जांच में क्या निष्कर्ष निकले हैं और भविष्य में क्या कदम उठाए जाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019