Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: चिंतावागु नदी पर पुल निर्माण में तेजी लाने हाईकोर्ट का निर्देश, कहा- 10 दिन में जारी करें वर्क ऑर्डर

CG High Court
X

CG High Court

CG News: बिलासपुर। उत्तर बस्तर की चिंतावागु नदी पर पुल नहीं होने से दर्जनों गांवों का संपर्क लंबे समय से कटा हुआ है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में राज्य शासन को दस दिन के भीतर पुल निर्माण से संबंधित वर्क ऑर्डर की जानकारी पेश करने का आदेश दिया है।

CG News: हाईकोर्ट ने कहा कि दंतेवाड़ा और आसपास के जिलों की गंभीर स्थिति है, जहां बच्चे टूटी पुलिया और उफनती नदियां पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने सुनवाई में कहा कि यह बच्चों की जिंदगी से जुड़ा संवेदनशील मामला है और इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

CG News: राज्य शासन ने कोर्ट को बताया कि पुल निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। संशोधित डीपीआर 20 अगस्त को गृह मंत्रालय को भेजी गई है। तकनीकी जांच के दौरान 12 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसका समाधान कर दिया गया है। सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ने कहा कि बड़ा पुल बनाने का वर्क ऑर्डर जारी किया जा रहा है।

CG News: एडवोकेट जनरल ने कोर्ट को बताया कि निविदा प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पूरी की गई है। पिछली सुनवाई में राज्य की ओर से अधिवक्ता ने जानकारी दी थी कि निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रस्ताव 30 प्रतिशत से अधिक होने के कारण प्राधिकारी बोलीदाता से बातचीत कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019