Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: स्वास्थ्य मंत्री ने किया DKS अस्पताल का औचक निरीक्षण, एशियन न्यूज़ के मंच का दिखा असर

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सुबह 7 बजे DKS हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना के अस्पताल पहुंचे मंत्री ने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। यह कदम एशियन न्यूज़ के आयुष्मान कॉन्क्लेव में उठी जनता की आवाज के बाद उठाया गया, जहां अस्पताल की सेवाओं और सुविधाओं को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं।

CG News: निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया और मरीजों से सीधे बातचीत कर उनके इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए, जिसके आधार पर मंत्री ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019