Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल आज से, इन उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

Asian News
छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल आज से, इन उपभोक्ताओं मिलेगा फायदा
X

छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल आज से, इन उपभोक्ताओं मिलेगा फायदा

CG News: रायपुर। Half electricity bill: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 01 दिसंबर राहत की खबर लेकर आया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने कुछ दिनों पहले 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की घोषणा की थी. जो आज यानि, 1 दिसंबर से लागू हो गई है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

CG News: आज से मिलेगी 200 यूनिट हाफ बिजली

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र के समापन पर इसका ऐलान किया। सीएम ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू होगी। योजना के तहत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा. इससे 45 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित होंगे।

CG News: जानें किन उपभोक्ताओं मिलेगा फायदा

वर्तमान में सिर्फ 100 यूनिट बिजली खपत पर ही छूट का लाभ मिल रहा है। सितंबर-2025 में 100 यूनिट हाफ बिजली योजना के तहत 41 हजार 174 उपभोक्ताओं को लाभ मिला था। छूट की कुल राशि 40 लाख 77 हजार 383 रूपए है। हाफ बिजली बिल छूट का लाभ सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को ही मिलेगा. कामर्शियल और पंप कनेक्शनधारी किसानों को यह छूट नहीं मिलेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019