Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नातिन को बचाने दौड़ी नानी को भी सांप ने डसा, दोनों की मौत, बारिश में बढ़ा सर्पदंश का खतरा

CG News : नातिन को बचाने दौड़ी नानी को भी सांप ने डसा, दोनों की मौत, बारिश में बढ़ा सर्पदंश का खतरा
X

CG News: Grandmother bitten by snake while rushing to save granddaughter; both die; risk of snakebites rises during rains.

CG News : बलरामपुर। बलरामपुर जिले में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना में नानी और नातिन की मौत हो गई। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटागहना में शनिवार देर रात जमीन पर सो रही 8 वर्षीय बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया। बच्ची को बचाने के लिए जैसे ही उसकी नानी ने सांप को हटाने की कोशिश की, सांप ने उन्हें भी डस लिया। इस हादसे में दोनों की जान चली गई।

CG News : जानकारी के अनुसार, ग्राम घोरघड़ी निवासी 8 वर्षीय करिश्मा अपने नाना-नानी के घर घूमने आई थी। शनिवार रात वह अपनी 56 वर्षीय नानी नंदी के साथ जमीन पर सो रही थी। देर रात करीब 11 बजे सांप ने पहले करिश्मा को काट लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर नानी की नींद खुली और उन्होंने सांप को हटाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी सर्पदंश का शिकार हो गईं।

CG News : सांप के जहर का असर तेजी से बढ़ने लगा। रात करीब 3 बजे नानी की घर पर ही मौत हो गई। वहीं परिजन बच्ची को 108 एंबुलेंस से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

CG News : घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। एक साथ नानी और नातिन की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

CG News : बारिश के मौसम में बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, संभव हो तो जमीन पर सोने से बचने तथा सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019