Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 70 एकड़ जमीन सौदे में अनाज कारोबारी से एक करोड़ की ठगी, एफआईआर दर्ज

CG News
X

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बड़े जमीन घोटाले का मामला सामने आया है, जिसमें 70 एकड़ जमीन के सौदे के नाम पर एक अनाज कारोबारी से एक करोड़ पांच लाख रुपये की ठगी की गई। चौबे कॉलोनी निवासी शशिकांत तिवारी (55) की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपियों में ताजदार खान, संजीत जांगड़े और अन्य शामिल हैं।

CG News : पुलिस के अनुसार, जमीन दलालों हिमांशु मसद (हीरापुर, रायपुर) और प्रेम रूपरेला (फाफाडीह) ने शशिकांत तिवारी और उनके पार्टनर सुधीर कुमार मग्गू (टैगोर नगर) को एक साल पहले महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरभाठा में 70 एकड़ जमीन का सौदा होने की जानकारी दी थी। दलाल ताजदार खान (गांधी नगर, सिविल लाइंस) और संजीत जांगड़े (बरभाठा, पटेवा) ने 40 किसानों की 67 एकड़ 45 डिसमिल जमीन का इकरारनामा दिखाकर सौदा पक्का किया। इन किसानों में सदाराम, रवेन्द्र कुमार, लखन कुमार, सुरेश कुमार, बिमला बाई, गंगा बाई, छोटू आदि शामिल थे।

CG News : 5 जून 2024 को रायपुर सिविल कोर्ट में सौदे की नोटरी भी कराई गई, और कारोबारी ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से एक करोड़ पांच लाख रुपये का भुगतान किया। लेकिन इसके बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम वापस की गई।

CG News : जब सौदे में विवाद की स्थिति बनी, तो शशिकांत तिवारी अपने परिचितों के साथ महासमुंद के पटेवा गए और 21 किसानों से दोबारा इकरारनामा किया, जिसमें ताजदार खान और संजीत जांगड़े गवाह बने। इसके बावजूद रजिस्ट्री नहीं हुई। आरोपियों ने रकम लौटाने की बात कही, लेकिन उनके दिए चेक बाउंस हो गए। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

CG News : सूत्रों के मुताबिक, यह घोटाला तब उजागर हुआ जब उक्त जमीन को आरंग में किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का सौदा किया गया। पीड़ित कारोबारी ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश के तहत एफआईआर दर्ज की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019