Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG News: धर्मांतरण रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में नया कानून लाएगी सरकार- CM साय का बड़ा बयान

CG News
CG News
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में धर्मांतरण को रोकने के लिए जल्द ही सख्त कानून बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है और कानून बनाने को लेकर अध्ययन जारी है, जिसकी वजह से इसमें थोड़ा समय लग रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने साफ किया कि उनकी सरकार समाज में सामंजस्य बनाए रखने और जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जैसे ही अध्ययन प्रक्रिया पूरी होगी, प्रदेश में इस संबंध में कानून लागू कर दिया जाएगा।
इस बयान के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। सरकार के इस कदम को लेकर जनता और विपक्ष की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Next Story


