Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सरकार ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, साल भर में 107 दिन का अवकाश

CG News
X

CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए साल 2026 खुशखबरी लेकर आने वाला है। राज्य सरकार ने आगामी वर्ष की सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक छुट्टियों की सूची राजपत्र में जारी कर दी है। नए साल में कुल 107 छुट्टियाँ तय की गई हैं, यानी लगभग साल का एक तिहाई हिस्सा अवकाश से भरा रहेगा।

CG News : जारी सूची के अनुसार, 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य छुट्टियाँ और 61 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। हालांकि, इस बार कुछ प्रमुख त्यौहार रविवार को पड़ने के कारण कर्मचारियों को उन पर अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिलेगा। इनमें महाशिवरात्रि और दिवाली प्रमुख हैं।

CG News : सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, ये छुट्टियाँ सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और शासकीय संस्थानों में लागू रहेंगी। वहीं, कुछ विभागीय आवश्यकताओं को देखते हुए कुछ संस्थानों में रोटेशनल ड्यूटी या आंशिक छुट्टी व्यवस्था भी लागू की जा सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019