Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : केके मार्ग पर मालगाड़ी डी-रेल, लौह अयस्क से भरे दो डिब्बे पटरी से उतरे

Asian News
CG News : केके मार्ग पर मालगाड़ी डी-रेल, लौह अयस्क से भरे दो डिब्बे पटरी से उतरे
X

CG News : केके मार्ग पर मालगाड़ी डी-रेल, लौह अयस्क से भरे दो डिब्बे पटरी से उतरे

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-विशाखापट्टनम कोथावलासा-किरंदुल (केके) रेलमार्ग पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। कोरापुट स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेलवे प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए।

मालगाड़ी जगदलपुर से विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी, तभी कोरापुट आउटर सिग्नल के पास ट्रेन अचानक झटके के साथ हिलने लगी। इसके बाद तीसरे इंजन के बाद लगे दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। चूंकि मालगाड़ी लौह अयस्क से लदी थी, इसलिए भारी वजन के कारण डिब्बों का संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद तेज आवाज सुनकर रेलवे कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

CG News : एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन की टीम ने संभाला मोर्चा

डी-रेलमेंट की सूचना मिलते ही रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। राहत टीम ने डिब्बों को दोबारा पटरी पर लाने के लिए तेजी से कार्य शुरू किया।

CG News : रेल यातायात प्रभावित

डी-रेलमेंट की वजह से केके रेलमार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित हो गया। इस दौरान कई ट्रेनों को धीमी गति से चलाना पड़ा या कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। राहत कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ने ट्रैक को सुरक्षित घोषित कर दिया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में भारी वजन और ट्रैक पर दबाव बढ़ने को संभावित कारण माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019