Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : घर में फंदे पर लटकी मिली युवती, पुलिस जांच में जुटी

CG News
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम धाराशिव से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कुमारी समलेश्वरी पटेल के रूप में हुई है, जो अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

CG News : बताया जा रहा है कि सुबह जब युवती के पिता उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए, युवती फंदे पर लटकी हुई थी।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

CG News : इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019