Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: गरियाबंद कलेक्टर का कड़ा एक्शन, तीन SDM समेत 24 अधिकारियों को नोटिस

CG News
X

CG News

CG News: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ सरकार के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने सख्त कार्रवाई की है। समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने और आवेदनों के प्रबंधन में ढिलाई के कारण तीन SDM सहित कुल 24 अधिकारियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CG News: नोटिस प्राप्त करने वालों में राजिम SDM विशाल महाराणा, मैनपुर SDM पंकज डाहिरे, देवभोग SDM तुलसीदास मरकाम, मैनपुर जनपद पंचायत CEO श्वेता शर्मा, देवभोग CEO रवि सोनवानी, राजिम CMO मनीष कुमार गायकवाड़, कोपरा CMO श्यामलाल वर्मा, छुरा CMO लालसिंग मरकाम और देवभोग CMO संतोष स्वर्णकार शामिल हैं।

CG News: इसके अतिरिक्त, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, कृषि उप संचालक चंदन रॉय, जल संसाधन कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन, विद्युत विभाग प्रभारी, उद्यानिकी विभाग प्रभारी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन DMC के.एस. नायक, जिला रोजगार अधिकारी, खनिज अधिकारी रोहित साहू, खादी ग्रामोद्योग, रेशम विभाग, क्रेडा विभाग और बैंक के जिला अधिकारी भी नोटिस के दायरे में आए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लापरवाही गंभीर परिणाम भुगतने का कारण बन सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019