Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कंटेनर के गुप्त चैम्बर में छिपाकर हो रही थी तस्करी, 5 करोड़ का गांजा जब्त

Asian News
CG News
X

CG News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। कबीरधाम पुलिस ने एक कंटेनर से करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। तस्करों ने वाहन में गुप्त चैम्बर बनाकर गांजा छिपाया था।

CG News : जानकारी के अनुसार, नागालैंड पासिंग कंटेनर के जरिए ओडिशा से राजस्थान की ओर भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना चिल्फी पुलिस ने छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर में बनाए गए विशेष गुप्त चैम्बर से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ।

CG News : कुल वजन लगभग 9 क्विंटल (900 किलोग्राम) बताया गया है। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर (अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये) को भी जब्त कर लिया गया है। मौके से आयाज खान (निवासी भरतपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है।

CG News : प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि खेप ओडिशा से राजस्थान ले जाई जा रही थी। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019