Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : गांजा तस्करी का खुलासा, 243 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार...

CG News : गांजा तस्करी का खुलासा, 243 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार...
X

CG News : गांजा तस्करी का खुलासा, 243 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…

राजनांदगांव: CG News : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नारकोटिक्स टास्क फोर्स (NTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 243 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान संतोष पाल और दिलावर अली के रूप में हुई है, जो ओडिशा से मध्य प्रदेश गांजे की खेप ले जा रहे थे। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 36 लाख 53 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख रुपये की बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है, जबकि वाहन का चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

CG News : मुख्य आरोपी निकला शातिर तस्कर
पुलिस जांच में सामने आया है कि संतोष पाल इस तस्करी रैकेट का मास्टरमाइंड है, जो पहले भी चार बार गांजा तस्करी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। वहीं, दूसरा आरोपी दिलावर अली भी अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी है। उसके खिलाफ हत्या समेत तीन अन्य गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से इस अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए थे और ओडिशा से मध्य प्रदेश तक नशे का जाल फैला रहे थे।

CG News : तस्करी चेन तोड़ने की तैयारी में पुलिस
फरार हुए बोलेरो चालक की तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं, नारकोटिक्स टास्क फोर्स ओडिशा से मध्य प्रदेश तक फैले तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की योजना बना रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

CG News : राजनांदगांव पुलिस की बड़ी सफलता
इस ऑपरेशन को नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इतनी भारी मात्रा में गांजा जब्त होने से छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क के अन्य अपराधियों को भी शिकंजे में लिया जाएगा। इस कार्रवाई से राजनांदगांव पुलिस की सतर्कता और अपराध पर कड़ी निगरानी का प्रमाण मिला है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019