Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : गांजा तस्कर की काली कमाई का खुलासा, पत्नी और प्रेमिका के नाम बनाई थी डेढ़ करोड़ की संपत्ति, कोर्ट ने किया फ्रीज

CG News
X

CG News : बिलासपुर। जिले में गांजा तस्करी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है, जहां कोर्ट के आदेश पर तीन तस्करों की कुल 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई कि एक मुख्य आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ-साथ प्रेमिका के नाम पर भी आलीशान मकान और जमीन खरीद रखी थी, जो पूरी तरह नशे के अवैध कारोबार से अर्जित थी।

CG News : यह कार्रवाई सकरी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में पकड़े गए तस्करों की संपत्तियों पर की गई है। मुंबई के सफेमा कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माना कि ये संपत्तियां गांजा तस्करी की काली कमाई से खरीदी गई थीं।

CG News : सिरगिट्टी का आरोपी अजय चक्रवर्ती अपने अवैध कारोबार से लगभग 1.20 करोड़ रुपये के दो शानदार मकान खड़ा कर चुका था, जबकि सकरी थाना क्षेत्र में पकड़ी गई क्रांति पांडे और दीपक गंडा की 15 लाख का मकान और 21 लाख का प्लॉट भी कुर्क किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद तीनों तस्करों की पूरी संपत्ति फ्रीज कर दी गई है, जिसे अब अवैध ठहराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019