Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: रायगढ़ में स्टील प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

Asian News
CG News
X

CG News

CG News: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजी पथरा गांव में गुरुवार सुबह मां मनी स्टील प्लांट में हुए फर्नेस विस्फोट में चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से दो की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान अनुज कुमार (35 वर्ष), सुधीर कुमार (47 वर्ष), रामानंद सहनी (40 वर्ष) और संजय श्रीवास्तव (52 वर्ष) के रूप में हुई है।

CG News: जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय ये मजदूर अपनी नियमित ड्यूटी पर कार्यरत थे, तभी अचानक फर्नेस में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में वहां काम कर रहे चारों मजदूर बुरी तरह प्रभावित हुए। सभी मजदूर बिहार के निवासी हैं और मां मनी स्टील प्लांट में ठेके पर काम करते थे। दो मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजी पथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019