Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: सुकमा में 8 लाख के चार इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर है। शुक्रवार को एकबार फिर सुकमा जिला मुख्यालय में 8 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सलियों ने हथियार के साथ पुलिस अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया है। बता दें कि इनमें एसीएम रैंक के नक्सली शामिल हैं।

CG News: इसी के साथ ही सरेंडर करने वालों में 2 महिला नक्सलियों ने भी हथियार समेत सरेंडर किया। इस दौरान नक्सलियों ने SLR, INSAS, .303, .315 रायफल व एम्युनेशन जमा किया है। मिली जानकारी के अनुसार ये नक्सली गोलापल्ली, कोंटा और किस्टाराम क्षेत्र में सक्रिय थे।

CG News: आत्मसमर्पण सुकमा पुलिस और अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश) पुलिस के संयुक्त प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम बताया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के तहत हुई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंसा का रास्ता छोड़ने वाले माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ना है।

CG News: इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन ने अन्य नक्सलियों से अपील करते हुए कहा है कि हथियार डालें, आत्मसमर्पण करें और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019