Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज, नशे में पुलिस से अभद्रता का आरोप

CG News
X

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। शराब के नशे में पुलिस आरक्षक से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में बुधवार को संदीप कंवर ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चलाते हुए सीधे एक दुकान में घुसा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया और उन्होंने कथित तौर पर गाली-गलौज भी की।

CG News : घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कोतवाली थाने ले आई। यहां पुलिस ने उनका अल्कोहल टेस्ट कराया, जिसमें वे नशे में पाए गए। आरोप है कि थाने में भी उन्होंने हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

CG News : बताया जा रहा है कि इस दौरान संदीप कंवर ने अपने पिता के पूर्व मंत्री होने का हवाला देते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की और कहा कि “जो करना है कर लो”। इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए अपनी गाड़ी लेकर थाने से ही निकल गया।

CG News : सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली थाने में पदस्थ एक आरक्षक की लिखित शिकायत पर संदीप कंवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019